राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची गया जी, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया स्वागत, कहा- बिहार की पावन धरती गौरवान्वित हुई

आज बिहार के गया जी एयरपोर्ट पर भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची। जिनके स्वागत के लिए बिहार सरकार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन, विदेश मंत्री डा एस.जयशंकर, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री जीतन राम मांझी उपस्थित रहे। मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके आगमन से बिहार की पावन धरती गौरवान्वित हुई है। महामहिम का सरल, प्रेरणादायी एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। उनके नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर प्रगति, समावेशी विकास और सशक्तिकरण के पथ पर अग्रसर है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची गया जी, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया स्वागत, कहा-  बिहार की पावन धरती गौरवान्वित हुई
Image Slider
Image Slider
Image Slider

GAYA JI: आज बिहार के गया जी एयरपोर्ट पर भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची। जिनके स्वागत के लिए बिहार सरकार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन, विदेश मंत्री डा एस.जयशंकर, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री  जीतन राम मांझी उपस्थित रहे।

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके आगमन से बिहार की पावन धरती गौरवान्वित हुई है। महामहिम का सरल, प्रेरणादायी एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। उनके नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर प्रगति, समावेशी विकास और सशक्तिकरण के पथ पर अग्रसर है।

नालंदा में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 मार्च यानी आज राज्य के ऐतिहासिक दृष्टि से मशहूर जिले नालंदा के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू इस दौरान राजगीर पहुंचेंगी और नालंदा यूनिवर्सिटी के दूसरे कन्वोकेशन (दीक्षांत समारोह) में शामिल होंगी। ये नालंदा विश्वविद्यालय के लिए बड़ा दिन होगा, जब छात्र-छात्राएं अपनी डिग्रियां देश की सर्वोच्च हस्ती से हासिल करेंगे।

आपको बता दें कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से बिहार और कर्नाटक के दो-दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति के कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मुर्मू मंगलवार को बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसमें आगे कहा गया, 'एक अप्रैल को राष्ट्रपति कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीजी की 119वीं जयंती और गुरुवंदना कार्यक्रम में शामिल होंगी।’पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट।